मप्र की रेल परियोजनाएं तेजी से पूरी होंगी : सुरेश प्रभु

भोपाल, 26 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु से उज्जैन सिंहस्थ कुंभ के मद्देनजर राज्य की निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराने का आग्रह किया। रेलमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल में केंद्रीय रेलमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी सिंहस्थ कुंभ के मद्देनजर खंडवा से महू की रेलवे लाइन महत्वपूर्ण है। इन दिनों रतलाम-इंदौर-महू-खंडवा पर गेज परिवर्तन का काम चल रहा है। इसे सिंहस्थ के पहले पूरा कराना जरूरी है। वहीं, चिंतामन-फतेहाबाद सेक्शन उज्जैन शहर का एक महत्वपूर्ण लिंक है, जिस पर पश्चिमी भाग से श्रद्धालुओं का आना होता है। करीब 27 किलोमीटर के इस सेक्शन को गेज परिवर्तन के लिए बंद किया गया है, जिसे शीघ्र खुलवाना जरूरी है।

शिवराज ने ललितपुर-सिंगरोली रेलवे परियोजना के विषय में कहा कि बुंदेलखंड के लिए यह महत्वपूर्ण रेल परियोजना है। इसे शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए।

रेलमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि इन सभी परियोजनाओं में प्राथमिकता से कार्य करवाए जाएंगे। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस और सचिव विवेक अग्रवाल भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493