एशियन स्नूकर में चावला का शानदार प्रदर्शन जारी

किश आइलैंड (ईरान), 26 मई (आईएएनएस)। एशियन 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के कमल चावला ने अपने दोनों मैच जीत लिए, जबकि हमवतन बृजेश दमानी और सौरभ कोठारी के लिए चैम्पियनशिप का पहला दिन मिली जुली सफलता वाला रहा।

चावला ने ईरान के मिलाड वालिहेसारी को सोमवार को 5-1 से मात दी।

उसके बाद सीरिया के करीन फातिमा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया।

कोठारी को पहले मैच में जहां कतर के अहमद सैफ के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, हालांकि हांगकांग के आउ ची वाई के खिलाफ अगले मैच में उन्होंने 5-4 से जीत हासिल कर ली।

ची वाई के खिलाफ कोठारी एक समय 2-4 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की और धैर्य कायम रखते हुए जीत हासिल की।

दमानी को उधर अपने दोनों मैच गंवाने पड़े। उन्हें हांगकांग के फुंग क्वोक वाई ने 5-4 से और पाकिस्तान के शरम चंगेजी ने 5-2 से मात दी।

दमानी को नॉकआउट में प्रवेश करने के लिए अब अपने शेष दोनों मैच जीतने होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493