बीजिंग, 26 मई (आईएएनएस)। मलेशिया सरकार ने मंगलवार को 2014 में हांगकांग में चीन सरकार के खिलाफ लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों की अगुवाई करने वाले छात्र नेता जोशुआ वॉग के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। समाचार एजेंसी ‘एफे’ ने यह जानकारी दी।
छात्र नेता ने अपने ट्विटर खाते पर लिखा कि मंगलवार को मलेशियाई सरकार ने उन्हें देश में प्रवेश करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया और उन्हें वापस हांगकांग भेज दिया।
वॉग ने ट्विटर पर कहा कि मलेशियाई अधिकारी ने उन्हें सूचित किया कि मलेशिया में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और यह आदेश सरकार की ओर से आया है।
मलेशिया में आठ स्थानीय कार्यकर्ता समूहों ने कार्यक्रमों का आयोजन करने की योजना बनाई थी।
पेनांग, इपोह, जोहोर और पेटालिंग जया शहरों में कार्यक्रमों की योजना थी।
हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों में वॉग एक लोकप्रिय शख्स रहे। ये प्रदर्शन सिंतबर के अंत में शुरू हुए और दिसंबर में समाप्त हुए।
इन प्रदर्शनों के दौरान, हजारों की संख्या में लोगों ने चीन सरकार को चुनौती देते हुए निष्पक्ष चुनाव की मांग की।
हालांकि, चीन सरकार ने इनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया।
dharmpath.com dharmpath