यह घटना उत्तर प्रदेश के कल्याणपुर थाने का है। हबीबपुर गांव की सगीरा बानो पत्नी उस्मान खान इस समय बिंदकी कस्बे के मुगलाही मोहल्ला में रह रही हैं। उनकी जमीन पर पड़ोसी इब्राहीम खान ने समरसेबुल पंप लगवा लिया। इसकी शिकायत सगीरा ने पांच मई को तहसील दिवस पर की। कल्याणपुर पुलिस को इस मामले के निस्तारण के निर्देश दिए गए लेकिन पुलिस ने निस्तारण के नाम पर 107/116/110 के तहत चालान रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट भेज दी।
महिला ने इसकी शिकायत की और अपने लड़के अमजद के साथ थाना कल्याणपुर पहुंची, जहां एसआई मोहम्मद परीपवेज ने उल्टे उन्हीं पर रौब गांठना शुरू कर दिया और अमजद को पकड़कर लॉकअप में डाल दिया। बाद में विधायक सुखदेव वर्मा के हस्तक्षेप पर पुलिस ने अमजद को छोड़ा।
सगीरा बानो ने पूरी घटनाक्रम का हवाला देते हुए राज्य महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है।
dharmpath.com dharmpath