आरोप है कि पिछड़ा वर्ग के कुछ लोगों ने अंबेडकर की मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है, और इनमें से 10 लोगों को नामजद किया है।
पुलिस के मुताबिक, हाफिजगंज थानाक्षेत्र के गांव नरई नौआ नगला में ब्रह्मदेव स्थल पर हर वर्ष भंडारा आयोजित होता है। अंबेडकर समाज पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष प्रेमपाल गौतम सहित कई लोगों ने मंगलवार को आरोप लगाया कि इस बार गांव के पिछड़ा वर्ग के लोगों ने भंडारे में उनके आने पर रोक लगा दी।
इतना ही नहीं, उनसे कहा गया कि चंदा बराबर दोगे, लेकिन भंडारे में खाना नहीं परोसोगे। दलितों के जब इस भेदभाव का विरोध किया तो उन्हें जातिसूचक शब्द कहे गए और उनके साथ मारपीट भी की गई। पिछड़ा वर्ग के लोगों ने गांव में लगी अंबेडकर की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त कर दी।
मामले की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे एसओ ने प्रतिमा की तुरंत मरम्मत कराई। पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद समेत दो दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
सीओ नरेश कुमार ने बताया कि दलितों को भंडारे में सहयोग से मना करने की बात सामने आई है। पीड़ितों ने अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मामला भी दर्ज कराया। प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath