‘हाउस 3’ का आईपीएल 2016 में होगा प्रचार?

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 3’ का प्रचार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2016 में करने की योजना बना रहे हैं।

फिल्म के प्रवक्ता ने इस बात पुष्टि करते हुए कहा, “आईपीएल 2016 में अभी एक साल बाकी है। हम इसके साथ जुड़ गए हैं। यह अपने आप में पहली तरह का प्रचार है। वहां ‘हाउसफुल 3’ का एक वृहद स्तर पर प्रचार किया जाएगा।”

यह घोषणा इंडियन प्रीमियर लीग 2015 खत्म होने के बाद की गई।

‘हाउसफुल 3’ का निर्देशन साजिद-फरहाद की जोड़ी कर रही है।

यह ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख व अन्य कलाकार हैं। फिल्म तीन जून को रिलीज होगी।

एक बयान में कहा गया कि ‘हाउसफुल 3’ आईपीएल के तुरंत बाद रिलीज होगी। फिल्म की टीम वहां इसका बड़े स्तर पर प्रचार करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493