जुरिक, 27 मई (आईएएनएस)। फीफा कांग्रेस शुरू होने से पहले बुधवार को स्विस पुलिस ने छह फुटबाल अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्विस संघीय न्याय कार्यालय ने कहा कि इस मामले में 10 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वतखोरी शामिल है, जो फुटबाल टूर्नामेंटों के लिए 1990 के दशक में हुए व्यावसायिक करारों से संबंधित है।
पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा और अधिकारियों को उनके कमरों से हिरासत में ले लिया। ये अधिकारी फीफा कांग्रेस और अध्यक्षीय चुनाव के लिए स्विटजरलैंड में हैं।
फीफा कांग्रेस यहां 27 मई से 29 तक आयोजित है।
dharmpath.com dharmpath