फीफा कांग्रेस से पूर्व 6 फुटबाल अधिकारी गिरफ्तार (लीड-1)

ज्यूरिख, 27 मई (आईएएनएस)। विश्व की सबसे बड़ी फुटबाल संस्था, फीफा का अधिवेशन शुरू होने से पहले बुधवार को स्विस पुलिस ने छह फुटबाल अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

ज्यूरिख, 27 मई (आईएएनएस)। विश्व की सबसे बड़ी फुटबाल संस्था, फीफा का अधिवेशन शुरू होने से पहले बुधवार को स्विस पुलिस ने छह फुटबाल अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्विस संघीय न्याय कार्यालय (एफओजे) ने कहा कि इस मामले में 10 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वतखोरी शामिल है, जो फुटबाल टूर्नामेंटों के लिए 1990 के दशक में हुए व्यावसायिक करारों से संबंधित है। कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की कि फीफा अध्यक्ष सेप ब्लैटर गिरफ्तार लोगों में शामिल नहीं हैं।

एफओजे ने एक बयान में कहा, “न्यूयार्क पूर्वी जिला का अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय इन लोगों की इस संदेह के आधार पर जांच कर रहा है कि इन्होंने 1990 के दशक के प्रारंभ से लेकर अबतक की अवधि के बीच रिश्वत ली थी।”

1994 का विश्व कप अमेरिका में आयोजित हुआ था।

पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा और अधिकारियों को उनके कमरों से हिरासत में ले लिया। ये अधिकारी फीफा के अधिवेशन और अध्यक्षीय चुनाव के लिए स्विटजरलैंड में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493