कार्डिफ, 27 मई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले वेल्स के फॉरवर्ड गैरेथ बेल को यूरो कप-2016 के क्वलीफायर मैच के लिए राष्ट्रीय टीम में वापस बुलाया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार वेल्स के कोच क्रिस कोलमैन ने मंगलवार को कहा, “यह एक अहम मैच है। पिछले 10 वर्षो में घरेलू मैदान पर हुआ शायद सबसे बड़ा मैच। दोनों ही टीमें अब तक अपराजित हैं और फ्रांस के लिए क्वालीफाई करना चाहेंगी।”
फ्रांस की मेजबानी में होने वाले यूरो-2016 के क्वालीफायर मुकाबले में वेल्स 12 जून को घरेलू मैदान पर बेल्जियम का सामना करेगा।
कोलमैन ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि बेल रियल के लिए आगे भी खेलते रहेंगे।
कोलमैन ने कहा, “रियल के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज, बेले के बारे में काफी विचार करते हैं, भले ही बेल क्लब छोड़ना चाहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath