नागरिकता के लिए भटक रहा भारतवंशी

टोरंटो, 27 मई (आईएएनएस)। कनाडा में पैदा हुए भारतीय मूल के एक व्यक्ति को आपराधिक जुर्म में निर्वासन का आदेश दिए जाने के बाद किसी भी देश का नागरिक नहीं माना गया है। अब यह व्यक्ति संघीय अदालत में अपनी नागरिकता के लिए लड़ रहा है। बुधवार को जारी मीडिया रपट से यह जानकारी मिली।

भारतवंशी दीपन बुडलाकोटि (25) का जन्म कनाडा के ओटावा में हुआ। उन्हें चार साल पहले नशीले पदार्थो और हथियारों के अपराध में निर्वासित करने का आदेश दे दिया गया था और वह तभी से कनाडा की नागरिकता वापस हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने समाचार चैनल ‘मेट्रो न्यूज कनाडा’ को बताया, “मेरा जन्म और पालन-पोषण कनाडा में हुआ और सरकार मुझे वहां भेजने की कोशिश कर रही है, जहां मैं कभी नहीं रहा।”

सरकार का कहना है कि दीपन के जन्म के समय बुडलाकोटि के माता-पिता भारतीय उच्चायोग में कार्यरत थे। कनाडा का जन्म प्रमाणपत्र और पासपोर्ट होने के बावजूद वह कनाडा की नागरिकता के योग्य नहीं है।

दीपन के माता-पिता ने इस बात से इंकार किया कि उन्होंने बेटे के जन्म से पहले भारतीय उच्चायोग छोड़ दिया था।

भारत को नागरिकता के लिए बुडलाकोटि से कोई आवेदन नहीं मिला है। भारत ने उसे देश का नागरिक मानने से इंकार कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493