पेरिस, 27 मई (आईएएनएस)। शीर्ष ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे ने बुधवार को फ्रेंच ओपन के अधिकारियों से अनुरोध किया कि हालिया सुरक्षा उल्लंघनों के कारण प्रशंसकों को खिलाड़ियों से दूर न किया जाए।
उल्लेखनीय है कि 1993 में हैंबर्ग में एक मैच के दौरान प्रशंसक द्वारा दिग्गज महिला टेनिस स्टार मोनिका सेलेस को चाकू घोंपने की घटना के बाद से टेनिस अधिकारी अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए प्रशंसकों को एक हाथ की दूरी पर ही रखते हैं।
फ्रेंच ओपन के पहले ही दिन एक प्रशसंक को रोजर फेडरर के साथ फोटों खिंचवाने के लिए कोर्ट पर आने की इजाजत दी गई।
लेकिन वह फेडरर के साथ फोटों खिंचवा पाता कि उसे बीच में ही पकड़ लिया गया, जिस पर फेडरर काफी नाराज हुए।
डेलीमिरर के वेब संस्करण पर प्रसारित रिपोर्ट के मुताबिक मरे ने कहा, “मैं वास्तव में इसे लेकर कभी चिंतित नहीं रहा। मेरे साथ कभी ऐसी स्थिति आई ही नहीं। लेकिन टेनिस के साथ यह एक अच्छी बात है, चाहे वह अभ्यास का कोर्ट हो या मैच का। प्रशंसकों को अधिक से अधिक टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से मिलने का मौका देना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath