डेयरडेविल्स में मुझे मौके कम मिले : मनोज तिवारी

कोलकाता, 27 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलने वाले पश्चिम बंगाल के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने बुधवार को कहा कि उन्हें डेयरडेविल्स की ओर से आईपीएल-8 में अपनी काबिलियत साबित करने का मौका बहुत कम मिला, जिसके आधार पर उन्हें राष्ट्रीय टीम में बुलाया जा सके।

मनोज ने पत्रकारों से कहा, “आईपीएल में डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए मुझे काफी कम मौके मिले। फिर आप मुझसे राष्ट्रीय टीम में चयनित होने की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं?”

मनोज को आईपीएल-8 में डेयरडेविल्स की ओर से केवल दो मैच खेलने का अवसर मिला, जिसमें उन्होंने 32 और 25 रनों की पारी खेली।

मनोज ने हालांकि आगामी इंडिया-ए दौरे पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है और अगले साल होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के प्रति आशा व्यक्त की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493