मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री-गायिका सारा जेन डियास ने गायकी की शुरुआत इंग्लिश एकल गीत ‘फॉरगेट टू बी मी’ से की। वह कहती हैं कि उन्हें संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर के विशाल ददलानी से प्रेरणा मिली।
सारा (31) ने एक बयान में कहा, “विशाल एक अच्छे दोस्त हैं और मैं जिन संगीतकारों को जानती हूं, उनमें निसंदेह सर्वाधिक प्रतिभाशाली हैं। यह कहना नाकाफी है कि वह मुझे प्रेरणा देते हैं। मैं उनका साथ एवं प्रोत्साहन पाकर बहुत खुश व गर्वित हूं।”
सारा आगे जेफ गोल्ड्सबर्ग की फिल्म ‘अधूरी धुन’ में नजर आएंगी। इसमें वह एक गायिका की भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath