नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10वीं के नतीजे गुरुवार को यहां घोषित हो गए, जिसमें एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 10वीं कक्षा में 97.82 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई, जबकि 96.98 लड़के उत्तीर्ण हुए।
इस साल उत्तीर्ण होने वाले कुल विद्यार्थियों का प्रतिशत घटकर 97.32 प्रतिशत रहा है, जो 2014 में यह 98.87 प्रतिशत था।
केरल के तिरुवनंतपुरम क्षेत्र में सर्वाधिक 99.77 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो सभी क्षेत्रों में सर्वाधिक है।
इस साल कुल 13,73,853 विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी थीं, जो 2014 के मुकाबले 3.37 प्रतिशत अधिक है।
dharmpath.com dharmpath