ज्यूरिख, 28 मई (आईएएनएस)। यूरोपीयन फुटबाल संघ (यूईएफए) ने भ्रष्टाचार के आरोप में दो मौजूदा उपाध्यक्षों सहित फीफा के सात अधिकारियों की गिरफ्तारी के देखते हुए शुक्रवार को फीफा के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव को छह महीने के लिए टालने की मांग की है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, यूईएफए की कार्यकारी समिति ने एक बयान जारी कर कहा, “फीफा के लिए मौजूदा घटनाक्रम किसी आपदा की तरह है और इसने फुटबाल की छवि को व्यापक क्षति पहुंचाई है। इससे एकबार फिर साबित हो गया कि फीफा में भ्रष्टाचार व्यापक पैमाने पर फैला हुआ है।”
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए यूईएफए ने वर्साव में बैठक करने के बाद कहा कि मौजूदा घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को होने वाला फीफा का अधिवेशन तमाशा बनकर रह जाएगा और फीफा के संबद्ध सदस्यों को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
यूईएफए ने कहा, “यूईएफएफ की कार्यकारी समिति के सदस्यों का मानना है कि फीफा के नेतृत्व में बदलाव की सख्त जरूरत है और हमें पूरा विश्वास है कि फीफा का यह अधिवेशन टाल दिया जाएगा।”
गौरतलब है कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में आरोपित 14 लोगों में से सात फीफा अधिकारियों को बुधवार को ज्यूरिख से गिरफ्तार कर लिया गया।
dharmpath.com dharmpath