छत्तीसगढ़ : वेंकैया ने किया भिलाई सिटी बस सेवा का शुभारंभ

भिलाई, 28 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी गरीबी उन्मूलन, शहरी विकास और आवास मंत्री वेंकैया नायडू ने भिलाई में सिटी बस सेवा की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने भिलाई को स्मार्ट शहर बनाने का आश्वासन भी दिया।

इससे पहले गुरुवार को सवेरे राजधानी से मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ नायडू हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। उन्होंने जनकल्याण मेला और विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

मेला और प्रदर्शनी का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493