‘कूल मैन’ ब्रेट ली से मिले फरहान

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता-गायक फरहान अख्तर हाल में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली से मिले। वह उन्हें ‘कूल मैन’ मानते हैं।

फरहान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन उनकी बहन जोया अख्तर ने किया है।

फरहान ने ब्रेट की मौजूदगी वाली अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। उन्होंने इसकी बगल में लिखा, “इस कूल मैन के साथ मिलना हमेशा ही सुखद होता है।”

तस्वीर में फरहान एक हैडबैंड, काली जैकेट एवं शॉर्ट्स पहने नजर आए। वहीं, ब्रेट ली गहरे नीले रंग की शर्ट एवं जींस में दिखे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493