नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने हालांकि दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और धूल भरी आंधियां चलने का पूर्वानुमान जताया है।
दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 39 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath