नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 6 की मौत

लागोस, 30 मई (आईएएनएस)। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोरनो के तसहान एलेड कस्बे में छह लोग उस समय मारे गए, जब एक आत्मघाती बम हमलावर ने एक शादी समारोह में बम विस्फोट कर दिया।

राज्य के पुलिस प्रमुख एडरेमी ओपाडोकुन ने घटना की पुष्टि करते हुए राजधानी मैदुगुरी में कहा कि शुक्रवार को हुए आत्मघाती बम हमले में 30 लोग घायल भी हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओपाडोकुन ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मैदुगुरी, नाइजीरिया में प्रभावी आतंकवादी संगठन बोको हराम के खिलाफ संघर्ष का केंद्र है।

वर्ष 2014 में इसी राज्य के चिबोक इलाके से बोको हराम आतंकवादियों ने 200 स्कूली छात्राओं को अगवा किया था, जिनका अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। पिछले कई सालों से बोरनो गोलीबारी और आत्मघाती हमलों की की चपेट में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493