टेनिस : रामकुमार बने मैसूर ओपन चैम्पियन

मैसूर, 30 मई (आईएएनएस)। रामकुमार रामनाथन ने शनिवार को आईटीएफ मैसूर ओपन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विष्णु वर्धन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात देकर खिताब पर कब्जा कर लिया।

शीर्ष वरीय रामनाथन ने वर्धन को 7-6(2), 3-6, 6-3 से मात दी।

दोनों ही खिलाड़ियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ और आखिरी सेट तक विजेता का अनुमान लगाना कठिन रहा।

पहला ही सेट टाईब्रेकर तक खिंच गया, जिसमें रामनाथन ने अंतत: जीत हासिल की।

दूसरे सेट में लेकिन वर्धन ने दमदार वापसी की और जीत हासिल कर मैच को निर्णायक सेट में धकेल दिया।

तीसरे निर्णायक सेट में रामकुमार ने शुरू से बढ़त ले ली और अंतत: जीत हासिल कर खिताब, 1,440 डॉलर की पुरस्कार राशि और 27 एटीपी अंक हासिल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493