आईएस के चंगुल से भागी यजीदी लड़की की आपबीती..

बगदाद, 30 मई (आईएएनएस)। आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने नौ महीनों तक एक यजीदी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 17 वर्षीय इस यजीदी किशोरी ने उन भयावह नौ महीनों को याद करते हुए अपनी आपबीती सुनाई।

यजीदी किशोरी ने बताया कि कुंवारी लड़कियों की नीलामी हुई, जिसमें उसे और उसकी बहन को बेच दिया गया। उन्हें आईएस ने खरीद लिया, उसके बाद आईएस के लड़ाके हर दिन उनके साथ दुष्कर्म करते। यह किशोरी अब तीन महीने की गर्भवती है।

समाचारपत्र ‘डेली मेली’ के मुताबिक, इन नौ महीनों का हर दिन उसके लिए जिंदगी और मौत में से एक को चुनना था। आईएस लड़ाकों और उनके अंगरक्षकों के दल की यौन इच्छाओं की तृप्ति नहीं करने पर उसे गहन यातनाओं से गुजरना पड़ता था।

किशोरी ने बताया कि किस तरह उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, आईएस दुष्कर्मियों की यौन मांगों को पूरा नहीं कर पाने पर उसकी चाबुक से पिटाई की जाती थी और जांघ पर खौलता पानी डालकर यातनाएं दी जाती थीं।

आईएस द्वारा इराक के सिंजर कस्बे पर अधिकार के बाद पिछले साल अगस्त में इस किशोरी को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद किशोरी को सीरिया के रक्का लाया गया, जहां अन्य दर्जनभर महिलाओं और लड़कियों तथा उसके कुंआरेपन की जांच की गई।

किशोरी ने उन भयावह दिनों को याद करते हुए कहा, “कुंआरी लड़कियों को 40 पुरुषों के साथ एक कमरे में ले जाया गया और सामूहिक दुष्कर्म किया गया।”

इस किशोरी को मूल रूप से चेचेन्या के अल-रसिया ने खरीदा था। कुर्दिश सैनिकों के साथ लड़ाई में अल-रसिया और उसके अंगरक्षकों की मौत हो गई। यह खबर मिलते ही यह किशोरी अन्य लड़कियों के साथ भागने में सफल रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493