लॉस एंजेलिस, 31 मई (आईएएनएस)। गायक क्रिस ब्राउन का कहना है कि कभी कभी जब वह आईने में झांकते हैं, तो आईने के उस पार खड़े इंसान से उन्हें नफरत होती है। लेकिन उन्होंने कहा कि अब वह जिंदगी नए सिरे से शुरू करने के लिए तैयार हैं।
क्रिस की गर्लफ्रेंड करुएक ट्रान ने उनका साथ छोड़ दिया, जब उन्हें पता चला कि क्रिस ने उन्हें धोखा दिया है और एक 12 महीने की बेटी रॉयल्टी के पिता भी हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, क्रिस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, “मैं असमंजस में हूं। मैंने हमेशा यह सोचा कि प्रेम को समझता हूं। शोहरत और दौलत तो आपको मिल सकती है। मेरी जिंदगी की ज्यादातर परेशानियां प्रेम को लेकर रहीं।”
क्रिस को 2009 में अपनी पूर्व प्रेमिका रिहाना को प्रताड़ित करने के लिए जेल भी जाना पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath