मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी एवं अभिनेता फरहान अख्तर का फिल्म स्टूडियो एक्सल एंटरटेनमेंट मुंबई में पहली बार जोया अख्तर निर्देशित ‘दिल धड़कने दो’ का प्रीमियर रखने जा रहा है।
एक बयान में कहा गया कि उनकी तीन जून को अपनी अगली फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग रखने की योजना है।
बयान में कहा गया है कि एक्सल एंटरटेनमेंट ने आज तक कभी रिलीज से पूर्व अपनी किसी फिल्म की स्कीनिंग नहीं रखी। लेकिन दोस्तों एवं परिवारों के बार-बार के आग्रह ने उन्हें ‘दिल धड़कने दो’ की स्क्रीनिंग रखने के लिए मजबूर कर दिया।
‘दिल धड़कने दो’ में फरहान के अलावा अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा व शेफाली शाह भी हैं।
फिल्म पांच जून को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath