रणवीर अब शांत हो गए हैं : अनुष्का

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। रणवीर सिंह के साथ ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म में काम कर चुकीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कहती हैं कि रणवीर पहले की तुलना में अब एक शांत एवं कम उतावले व्यक्ति बन गए हैं।

अनुष्का ने अपनी एवं रणवीर की ‘दिल धड़कने दो’ के प्रचार के लिए एक चैट शो के दौरान कहा, “हमने जब साथ में ‘बैंड बाजा बारात’ की, तो सेट पर रणवीर बहुत ही चिंतित एवं गुस्सैल हुआ करते थे। वह अजीबोगरीब हरकतें करते थे, लेकिन अब वह शांत एवं कम फिक्रमंद बन गए हैं। वह अब एक बेहतर अभिनेता हैं।”

चैट शो ‘क्रूजिंग विद दिल धड़कने दो’ हॉटस्टार के लिए फिल्माया गया है। इसमें फिल्म के कलाकार मजाकिया, रोचक एवं चुटीले अंदाज में फिल्म और अपनी जिंदगी से जुड़े अपने यादगार अनुभव बांटते नजर आ रहे हैं।

पांच जून को रिलीज हो रही ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर और अनुष्का के अलावा अनिल कपूर, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा एवं शेफाली शाह भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493