मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बेटे की मौत पर दुख जताया

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जोसेफ बिडेन के बड़े बेटे ब्यू बिडेन की मौत पर दुख व्यक्त किया।

मोदी ने अपने संदेश में कहा, “इतनी कम उम्र में ब्यू बिडेन की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ। इस घटना से परिवार को पहुंचे भारी आघात के अलावा एक उम्दा सार्वजनिक करियर का भी अंत हो गया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं बिडेन परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

मीडिया खबरों के मुताबिक, शनिवार शाम को मस्तिष्क कैंसर की वजह से ब्यू बिडेन की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493