कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 1 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने रविवार देर रात हुई गोलीबारी में तीन आतंकवादियों को मार गिराया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “तंगधार कस्बे में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुई गोलीबारी में सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।”

उन्होंने आगे कहा, “हथियारबंद आतंकवादियों का एक समूह सेना के ब्रिगेड मुख्यालयों में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। भारतीय सेना ने उनकी कोशिशें नाकाम कर दी।”

अधिकारी ने बताया, “सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष में दो मकान ध्वस्त हो गए। ब्रिगेड मुख्यालयों में घुसपैठ की कोशिशें नाकाम कर दिए जाने के बाद वे इन मकानों में छिपकर सेना पर हमला कर रहे थे।”

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतंकवादी रविवार को एलओसी पर घुसपैठ के बाद यहां पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493