‘नीरजा’ के सेट पर कुत्ते ने शबाना को याद दिलाई नानी

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी आगामी फिल्म ‘नीरजा’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी। वह कहती हैं कि क्योंकि उन्हें कुत्ते पसंद नहीं हैं, इसलिए फिल्म के सेट पर एक पोमेरेनियन डॉग के साथ शूटिंग करने में असहजता हुई।

शबाना (64) ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “एक कलाकार क्या नहीं करना पड़ता! मुझे कुत्ते पसंद नहीं, लेकिन शूटिंग के दौरान एक पोमेरेनियन डॉग मेरे ऊपर उछल-कूद करता रहा और मेरे गोद में लेने पर मेरा चेहरा चाटा।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “दिन में ‘नीरजा’ के लिए अति भावुक दृश्यों और रात में एक खुशहाल गीत की शूटिंग करती रही। और हमसे पूछा जाता है कि कलाकार सनकी क्यों होते हैं?”

‘नीरजा’ विमानन कंपनी पैन एम में फ्लाइट अटैंडेंट रहीं नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है। इस कंपनी के एक विमान को आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था। नीरजा की जान आतंकवादियों से यात्रियों को बचाने के क्रम में गई थी। फिल्म में नीरजा की भूमिका अभिनेत्री सोनम कपूर निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493