‘शजारूर कांटा’ की स्टार कास्ट मुंबई आई

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की मुख्य भूमिका वाली ‘शजारूर कांटा’ की पूरी स्टार कास्ट रविवार को खास दौरे पर मुंबई पहुंची। फिल्म काल्पनिक किरदार ब्योमकेश बक्शी पर आधारित है।

कोंकणा ने आईएएनएस को बताया, “मेरे लिए ‘शजारूर कांटा’ एक बड़ी चुनौती थी, क्योंकि यह एक जासूसी ऊपर से एक प्रेम कहानी वाली फिल्म थी।”

उन्होंने कहा, “ब्योमकेश बक्शी की कहानियां ऐतिहासिक हैं और प्रत्येक बंगाली उनसे अच्छे से परिचित है। ये कहानियां पर्दे पर फिल्म का रूप लेने की प्रतीक्षा कर रही हैं..हमारी ब्योमकेश बक्शी अन्य फिल्मों से हटकर है, क्योंकि हमारा ब्योमकेश बक्शी वृद्ध है।”

साइबल मित्रा निर्देशित और प्रदीप चुरीवाल एवं सैकत मिश्रा निर्मित ‘शजारूर कांटा’ 20 मार्च को रिलीज हो गई। इसमें कोंकणा सेन (दीपा भट्टो) और ध्रितिमन चटर्जी (ब्योमकेश बक्शी) मुख्य भूमिका में नजर आए।

इसमें इंद्रनील सेनगुप्ता, कौशिक सेन, द्विजैन बंद्योपध्याय और बिश्वजीत चक्रबर्ती भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493