ब्रिटेन में घर ढूंढ रही टेलर स्विफ्ट

लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के बर्कशायर में 90 लाख पाउंड का बंगला खरीदना चाहती हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, स्विफ्ट ग्रामीण क्षेत्र में घर खरीदने की इच्छुक हैं। उनकी नजर लंदन में एक शानदार बंगले पर है, जिसमें जिम, स्पा, संगीत कक्ष और सिनेमा हॉल है।

एक सूत्र के मुताबिक, “टेलर दुनिया भर में घूमती रहती हैं, लेकिन वह अपना ज्यादातर समय यूरोप में बिताती हैं, इसलिए उनके लिए यहां एक स्थाई आशियाना होना आवश्यक हो गया है।”

सूत्र के मुताबिक, स्कॉटलैंड के डीजे केल्विन हैरिस के साथ डेटिंग शुरू करने के बाद स्विफ्ट ब्रिटेन में रहने की इच्छुक है ताकि वह हैरिस और अपने दूसरे दोस्तों के करीब रह सकें, जिनमें गायक एड शीरान भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493