‘डीआईडी’ से प्रसिद्धि पाने वाले गौरांश ‘एबीसीडी 2’ में

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस'(डीआईडी) में माइकल जैक्सन जैसे डांस से दर्शकों को चौंकाने वाले गौरांश चौहान जल्द फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में भी इसी स्टाइल में थिरकते दिखाई देंगे।

गौरांश ने आईएएनएस को बताया, “मैं तीन साल की उम्र से डांस कर रहा हूं। मैंने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में भी प्रस्तुति दी। उसके बाद ‘डांस इंडिया डांस 2’ में मैंने प्रस्तुति दी, जहां जज रेमो डिसूजा, टेरेंस लुईस और गीता कपूर मेरी माइकल जैक्सन नृत्य शैली से बहुत प्रभावित हुए।”

उन्होंने कहा, “डीआईडी में रेमो सर मुझसे इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने मुझसे वादा किया कि यदि कोई उचित अवसर मिलेगा तो वह मुझे जरूर बताएंगे। उन्होंने अपना वादा पूरा किया और फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में मुझे डांस करने का मौका दिया।”

‘एबीसीडी 2’ का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। यह इस महीने के अंत में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493