उबेर ने भारतीय कारोबार का नया प्रमुख नियुक्त किया

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। उबेर ने अमित जैन को अपने भारतीय कारोबार का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह बात यहां सोमवार को कंपनी ने एक बयान में कही।

इससे पहले जैन अमेरिका की एक प्रौद्योगिकी कंपनी रेंट डॉट कॉम के अध्यक्ष थे।

उबेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रैविस कलानिक ने कहा, “भारत में सफलता हमारे लिए एक प्राथमिकता है और मुझे पता है कि अमित की नेतृत्व क्षमता उबेर के लक्ष्य के लिए उनके समर्पण से काफी बदलाव आएगा और भारत के करोड़ों लोगों के लिए शहरी यातायात को नए तरीके से पारिभाषित करने में मदद मिलेगी।”

उबेर सैन फ्रांसिस्को की ऑनलाइन टैक्सी एग्रीगेटर कंपनी है। 19 महीने पहले इसने भारत में अपना कारोबार फैलाया था।

जैन ने कहा, “भारत में उबेर लाखों नए रोजगार का सृजन कर रही है, चालकों को अधिक कमाई और लचीले कामकाजी समय की सुविधा दे रही है और लाखों लोगों को यातायात का सुरक्षित, भरोसेमंद और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध करा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493