नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को जोड़ने और मावनता के रिश्तों को मजबूती देने के लिए सोमवार को योग को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया।
फेसबुक पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि 21 जून को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी साथ आया है।
उन्होंने कहा, “अब जब कि मजबूत समर्थन अपार उत्साह में बदल गया है, मैं देख रहा हूं कि दुनियाभर में कई लोग और संगठन पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”
21 जून तक प्रधानमंत्री मोदी योग के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिदिन एक पोस्ट फेसबुक पर साझा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath