मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। फिल्म नगरी में आगामी धारावाहिक ‘मेरे अंगने में’ का लांच हुआ। मौके पर इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता वरुण बडोला, क्रुतिका देसाई, एकता कौल और अनन्या खरे मौजूद थीं।
इलाहाबाद की पृष्ठभूमि वाला ‘मेरे अंगने में’ विचारों की लड़ाई पर आधारित है। यह 15 जून से स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होगा।
इसमें अभिनेत्री क्रुतिका देसाई परिवार की एक रौबदार बड़ी-बूढ़ी महिला शांति देवी की भूमिका में हैं।
क्रुतिका ने आईएएनएस को बताया, “उसका मानना है कि अगर वह घर में आने वाले पैसे और सब लोगों पर नियंत्रण रखती है, तभी वह उसकी देखभाल करेंगे और तभी चीजें उसके मुताबिक होंगी।”
शांति देवी की बेटी की भूमिका निभा रहीं अनन्या (सरला अग्रवाल) एक खट्टा-मीठा किरदार है।
वहीं, वरुण बडोला इसमें शांति देवी के बेटे राघव श्रीवास्तव की भूमिका में नजर आएंगे। राघव, मुगल सराय रेलवे जंक्शन में एक वरिष्ठ गार्ड है।
dharmpath.com dharmpath