हासन की ‘पापनाशम’ 17 जुलाई को रिलीज

चेन्नई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पापनाशम’ 17 जुलाई को रिलीज होगी। इससे दो सप्ताह पहले इसका हिंदी संस्करण रिलीज होगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन हैं।

‘पापनाशम’ मलयालम की सफल फिल्म ‘दृश्यम’ का रीमेक है।

फिल्म की युनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “17 जुलाई से रमजान की सप्ताहांत छुट्टी होगी इसलिए निर्माताओं को लगा कि यह फिल्म रिलीज का उपयुक्त समय होगा। फिल्म का ऑडियो लांच जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है।”

जीतू जोसेफ निर्देशित ‘पापनाशम’ एक पिता की अपने परिवार को बचाने की प्रतिज्ञा के बारे में है।

‘पापनाशम’ के हिंदी संस्करण का नाम भी ‘दृश्यम’ है। इसके निर्देशक निशीकांत कामत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493