प्रियंका बीमार, फिर भी करेंगी प्रचार

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। आने वाली फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के प्रचार में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मौसम की मार से बीमार पड़ गई हैं, बावजूद इसके वह फिल्म का प्रचार जारी रखना चाहती हैं।

उन्होंने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर सोमवार रात लिखा, “बीमार हूं इस वजह से ‘दिल धड़कने दो’ के प्रचार के लिए आज दिल्ली नहीं आ सकी। आशा है एंटी बॉयोटिक्स की मदद से प्रचार जारी रखने के काबिल हो जाऊंगी।”

प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “मेरी फिक्र करने के लिए आप सब का शुक्रिया। डॉक्टरों का कहना है कि यह इंफ्लुएंजा का असर है। डरावना है न? लेकिन काम पर लौट चुकी हूं और प्रचार के लिए निकल चुकी हूं।”

जोया अख्तर निर्देशित ‘दिल धड़कने दो’ की कहानी एक बेतरतीब परिवार के बारे में है, जो एक साथ जहाज की यात्रा पर जाता है। फिल्म के कलाकार अनिल कपूर, फरहान अख्तर, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, शेफाली शाह और प्रियंका फिल्म के प्रचार के लिए कोलकाता, इंदौर, जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, अहमदाबाद और बेंगलुरू जैसे शहरों की यात्रा पर हैं।

फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में आ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493