कश्मीर में बारिश की संभावना

श्रीनगर, 2 जून (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में मंगलवार को बादल छाए रहे और यहां अगले दो से तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। स्थानीय मौसम विभाग ने यह अनुमान जाहिर किया है।

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम तक गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।”

उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार के साथ ही छह जून (शुक्रवार) तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, “जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार सुबह तक व्यापक तौर पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, शनिवार के बाद से बारिश में कमी आनी शुरू हो जाएगी।”

इस दौरान घाटी में बादल छाने की वजह से तापमान में कमी आई।

श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे है।

मौसम अधिकारी ने कहा, “गुलमर्ग और पहलगाम में आज (मंगलवार) न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.4 डिग्री और 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा।”

लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और कारगिल में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जम्मू शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493