मेसी के साथ खेलना सपना सच होने जैसा होगा : पोग्बा

तूरीन (इटली), 2 जून (आईएएनएस)। इटली के शीर्ष क्लब जुवेंतस के लिए खेलने वाले फ्रांस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने मंगलवार को स्वीकार किया कि वह बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेटीनी स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी के साथ खेलने का सपना देखा करते हैं।

गौरतलब है कि जुवेंतस और बार्सिलोना के बीच शनिवार को चैम्पियंस लीग का फाइनल मैच खेला जाना है और इस मैच से पोग्बा का यह सपना सच होने जा रहा है।

पोग्बा के स्पेन के दोनों अग्रणी क्लबों रियल मेड्रिड और बार्सिलोना के साथ जुड़ने की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं।

वेबसाइट गोल डॉट कॉम ने पोग्बा के हवाले से कहा, “मेसी के साथ खेलना सपना सच होने जैसा होगा। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। मैं बार्सिलोना को खेलते देखना पसंद करता हूं, लेकिन मैं उन्हें हारते देखना भी पसंद करता हूं। हमें पता है कि हम जीत के दावेदार नहीं माने जा रहे, लेकिन यह खिताबी मैच होगा।”

पोग्बा ने कहा, “हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हमारे पास गंवाने के लिए कुछ भी नहीं है और आप यह पहले से नहीं जान सकते कि क्या होने वाला है।”

बार्सिलोना के प्रति अपनी पसंदगी व्यक्त करने के बावजूद पोग्बा ने जोर देकर कहा कि उनका जुवेंतस को फिलहाल छोड़ने का कोई विचार नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493