फ्रेंच ओपन : सफारोवा, इवानोविक सेमीफाइनल में

पेरिस, 2 जून (आईएएनएस)। वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के 10वें दिन मंगलवार को महिला एकल वर्ग से सातवीं वरीय सर्बिया की एना इवानोविच और 13वीं वरीय चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

फिलिप काट्रियर कोर्ट में हुए मैच में 2008 की विजेता इवानोविच ने 19वीं वरीय यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हरा दिया।

2008 में फ्रेंच ओपन जीतने के बाद इवानोविच पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल हुई हैं।

सुजाने लेंगलेन कोर्ट में हुए महिला एकल वर्ग के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में पिछले वर्ष सेरेना विलियम्स को मात देकर सुर्खियों में आईं तथा लगातार दूसरे वर्ष क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली स्पेन की मुगुरुजा का सफर सफारोवा ने यहीं रोक दिया।

सफारोवा की जीत हालांकि इतनी आसान नहीं रही। पहले ही सेट को मुगुरुजा टाईब्रेकर तक खींच ले गईं, हालांकि सफारोवा ने धैर्य से काम लेते हुए टाईब्रेकर में पहला सेट अपने नाम किया।

पहला सेट जीतने के बाद उत्साहित सफारोवा ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए दूसरे सेट में मुगुरुजा को आसान मात दे दी और करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सफारोवा ने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में मौजूदा चैम्पियन और पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त रूस की मारिया शारापोवा को हराया था।

सेमीफाइनल मैच में दोनों खिलाड़ी एकदूसरे का मुकाबला करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493