‘गुड्डू रंगीला’ के लिए रोनित ने सीखा बंदूक चलाना

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। ‘गुड्डू रंगीला’ फिल्म में बंदूक चलाने वाले स्थानीय हरियाणवी नेता की भूमिका निभा रहे अभिनेता रोनित रॉय ने इस भूमिका के लिए बाकायदा शूटिंग रेंज में प्रशिक्षक से गोलियां चलाने एवं बंदूक थामने का प्रशिक्षण लिया।

फिल्म में रोनित कई दफा बंदूक का इस्तेमाल करते दिखेंगे। इन दृश्यों को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने तीन माह तक शूटिंग रेंज में प्रशिक्षक से ट्रेनिंग ली।

‘गुड्डू रंगीला’ का निर्देशन राष्ट्रीय पुस्कार विजेता सुभाष कपूर ने किया है। वह कहते हैं कि रोनित एक समर्पित अभिनेता हैं।

सुभाष ने एक बयान में कहा, “वह अदाकारी की महीन से महीन चीजों को आत्मसात करते हैं, जिनकी ओर कई अभिनेता देखेंगे भी नहीं। यह सब इसलिए क्योंकि वह हर बार सर्वश्रेष्ठ शॉट देना चाहते हैं और यही वजह है कि उन्हें इतनी तारीफेंमिली हैं।”

अरशद वारसी एवं अमित साध की मुख्य भूमिका वाली ‘गुड्डू रंगीला’ तीन जुलाई को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493