सत्यजीत रे की पत्नी का निधन

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। दिग्गज दिवंगत फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे की पत्नी बिजोया रे का यहां मंगलवार को एक निजी नर्सिग होम में निधन हो गया। नर्सिग होम प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें बहुत तेज निमोनिया था।

बिजोया (98) के परिवार में फिल्मकार बेटा संदीप, बहु ललिता और पोता सौरदीप है।

बेले व्यू क्लिनिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. टंडन ने आईएएनएस को बताया, “उन्हें तेज निमोनिया के बाद शनिवार दोपहर हमारे नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। फिजिशियन स्वप्न पाल की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने शाम 6.06 बजे अंतिम सांस ली।”

नर्सिग होम में भर्ती होने के बाद भी उनकी तबीयत बिगड़ती गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

बिजोया जन्म से ही रबींद्र संगीत गायिका थीं। उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया। सत्यजीत, बिजोया के रिश्ते के भाई लगते थे। उनके द्वारा कई बार शादी का प्रस्ताव रखे जाने के बाद बिजोया ने 1949 में उनसे शादी कर ली।

सत्यजीत रे के लिए बिजोया बहुत बड़ी प्रेरणा थीं। सत्यजीत का 23 अप्रैल, 1992 को निधन हो गया।

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके निधन की खबर मिलने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने नर्सिग होम पहुंचीं। उनके साथ उनके मंत्री फिरहाद हाकिम और अरूप बिस्वास भी थे।

बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, “बिजोया रे के जाने से बहुत दुख हुआ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493