बीजिंग, 3 जून (आईएएनएस)। दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता और चीन की पूर्व शीर्ष टेनिस स्टार ली ना ने बुधवार को एक बेटी को जन्म दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ली ने अपनी नवजात बेटी एलिसा के पैरों के चिह्न की एक तस्वीर भी चीनी सोशल साइट विबो पर साझा किया है। ली ने पिछले साल सितंबर में टेनिस को अलविदा कहा था।
ली के तस्वीर साझा करते ही कई प्रशंसकों ने लिखा कि एलिसा का जन्म टेनिस के लिए हुआ है। गौरतलब है कि स्पेन के स्टार पुरुष खिलाड़ी राफेल नडाल की जन्म तारीख भी 3 जून ही है।
चीन के खिलाड़ी झेंग जी ने बताया कि ली ने बीजिंग में अपनी पुत्री को जन्म दिया।
ली के अनुसार वह अपनी बेटी को खेल में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। वह हालांकि यह फैसला अपनी बेटी पर नहीं थोपेंगी कि वह एक टेनिस खिलाड़ी ही बने।
ली ने कहा, “मेरे पति और मैने यह फैसला किया है कि पहले 18 सालों तक हम अपने बच्चे का सहयोग करेंगे। इसके बाद उसे आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का अधिकार है।”
dharmpath.com dharmpath