उप्र : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पुलिस के अनुसार, जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परछा निवासी राजेश (35) अरतरा गांव शादी समारोह में शामिल होने आया था। वह मोटरसाइकिल से कुछ रिश्तेदारों को लेने इंगोहटा बस स्टॉप पर आया। उसने एक ऑटो में रिश्तेदारों को बैठाया और खुद पीछे-पीछे चलने लगा।

अरतरा मोड़ में ऑटो को ओवरटेक करते समय अचानक एक ट्रक उसके सामने से आया और वह मोटर साइकिल समेत ट्रक के नीचे घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493