दिल्ली : फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

गुड़गांव, 3 जून (आईएएनएस)। पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडोफोड़ कर दिया और लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के केंद्रीय विहार के निवासी सुब्रत रॉय की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिल्ली के टैगोर गार्डन इलाके से संचालित हो रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की।

सुब्रत रॉय ने फरवरी में दर्ज करवाई गई अपनी शिकायत में कहा था कि मोबाइल के जरिए खरीदारी पर छूट देने के नाम पर उनके पास एक कॉल आई थी, जिसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके क्रेडिट कार्ड के जरिए उन्हें 9,000 रुपयों का चूना लगा दिया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “कॉल सेंटर ऑनलाइन शॉपिंग के बहाने लोगों को उनके क्रेडिट कार्ड के जरिए चूना लगाता था। कॉल सेंटर संचालकों ने दिल्ली को छोड़कर पूरे देश के हजारों नागरिकों को बेवकूफ बनाकर उनके रूपये ऐंठ लिए हैं।”

अधिकारी ने बताया कि नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता मनप्रीत सिंह फरार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493