कर्नाटक में बारिश के आसार

बेंगलुरू, 4 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में कई स्थानों पर गुरुवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह जानकारी दी।

मौसम विभाग विज्ञान के अधिकारियों ने बताया कि तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों, दक्षिण कर्नाटक एवं उत्तरी कर्नाटक के कुछ स्थानों पर गुरुवार को बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को बेंगलुरू में बादल छाए रहने और बारिश एवं गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को शहर में 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुलबर्गा एवं रायचुर में बुधवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 41.5 डिग्री सेल्सियस एवं 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493