फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष वार्नर ने ‘राज’ खोलने की बात कही

पोर्ट ऑफ स्पेन, 4 जून (आईएएनएस)। फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष जैक वार्नर ने कहा है कि वह जल्द ही वर्ष-2010 में त्रिनिदाद एंड टोबैगो में हुए आम चुनावों में विश्व की फुटबाल नियामक संस्था द्वारा निभाई गई भूमिका से संबंधित गोपनीय बातें सार्वजनिक कर सकते हैं। वार्नर के मुताबिक उनके बयान से फुटबाल जगत में भूचाल आ सकता है।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो के वार्नर उन 14 लोगों में शामिल हैं जिनके खिलाफ अमेरिकी अधिकारी रिश्वत के आरोपों की जांच कर रहे हैं। इंटरपोल ने बुधवार को वार्नर के खिलाफ ‘रेड नेटिस’ जारी किया।

वार्नर ने बुधवार को एक टेलीविजन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि वह जल्द ही उन सभी गुप्त सूचनाओं को सार्वजनिक करेंगे जो वह जानते हैं।

वार्नर के अनुसार उनके पास फीफा के वित्तीय लेनदेन से संबंधित दस्तावेज हैं और 2010 में हुए त्रिनिदाद एंड टोबैगो के आम चुनाव में फीफा की भूमिका से संबंधित सबूत भी मौजूद हैं।

वार्नर ने यह भी कहा कि उनकी जान को इस समय खतरा है लेकिन वह जितना कुछ जानते हैं उसे वह सार्वजनिक करने से पीछे नहीं हटेंगे।

सेप ब्लाटर के फीफा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा के सवाल पर वार्नर ने कहा, “ब्लाटर जानते हैं कि वह क्यों असफल हुए। उनके अलावा एक मैं ही उन कारणों से परिचित हूं।”

गौरतलब है कि बुधवार को ही फीफा के पूर्व कार्यकारी अधिकारी चक ब्लेजर ने स्वीकार किया था कि वह और कुछ और लोगों ने 2010 और 1998 के विश्व कप की मेजबानी देने के लिए रिश्वत लिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493