मणिपुर में सैनिकों की हत्या बेहद दुखद : मोदी

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मणिपुर में हुए आतंकवादी हमले को बेहद दुखद बताया। इस हमले में सेना के 20 जवान शहीद हो गए।

मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “मणिपुर में आज हुआ हमला बहुत ही दुखद है। देश के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले हर एक सैनिक के आगे मैं सिर झुकाता हूं।”

ताजा रपटों के मुताबिक, मणिपुर में गुरुवार को विद्रोहियों ने घात लगाकर सेना के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में 20 सैनिक शहीद हो गए, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। यह हमला पिछले एक दशक में सेना पर हुए सबसे वीभत्स हमलों में से एक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493