मप्र : मानसून पूर्व बारिश से बदला मौसम

भोपाल, 5 जून(आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में हो रही मानसून पूर्व बारिश ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों के मौसम में बदलाव ला दिया है। शुक्रवार को मौसम साफ होने के बावजूद धूप की तपिश पिछले दिनों के मुकाबले कम है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

राज्य में शुक्रवार को मौसम राहत देने वाला है, आसमान साफ और धूप खिली होने के बावजूद हवाओं का जोर गर्मी और लू के असर को कम कर रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान सागर, जबलपुर और ग्वाालियर संभाग में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने से शुक्रवार की सुबह का मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रीवा व शहडोल संभाग भिण्ड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, मंडला, सिवनी, कटनी, बालाघाट, झाबुआ, धार व अलिराजपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मौसम में आ रहे बदलाव से गर्मी का असर कम हो गया है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री, इंदौर का 24.9 डिग्री, ग्वालियर का 25.2 डिग्री और जबलपुर का 27.5 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे एक दिन पूर्व गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, इंदौर का 39.4 डिग्री, ग्वालियर का 40.7 डिग्री और जबलपुर का तापमान 41़1 डिग्री दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493