बिहार में मैगी पर एक महीने के लिए रोक

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने शुक्रवार को मैगी नूडल्स पर एक महीने की रोक लगा दी है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

बिहार के खाद्य सुरक्षा आयुक्त आनंद किशोर ने मीडिया को यहां बताया कि राज्य सरकार ने मैगी नूडल्स के 16 नमूनों की जांच के नतीजे प्राप्त करने के बाद यह फैसला किया है। इन नमूनों को कोलकाता के प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था।

उन्होंने कहा, “प्रतिबंध की अवधि में मैगी न तो दुकानों या मॉलों में बेची जाएगी और न ही रखी जाएगी।”

किशोर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अगले तीन दिनों में राज्यभर से मैगी के नमूने इकट्ठे करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493