कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और जलपाईगुड़ी जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग मारे गए और 38 अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस ने बताया कि पुरुलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर एक वाहन एक खड़ी एसयूवी कार से टकरा गया। इस हादसे में वाहन में सवार छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में सभी एक शादी समारोह के सदस्य थे।
जलपाईगुड़ी के धूपगिरि इलाके में असम से आ रही एक बस एक ट्रक से टकरा गई, जिससे चार लोगों की जान चली गई और 34 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath