उप्र : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पुलिस के मुताबिक, वाराणसी के बड़ागांव बसहीं निवासी अरविंद विश्वकर्मा 20 वर्ष व जौनपुर जनपद के चंदवत थाना क्षेत्र के जमुआंव ग्राम निवासी श्रीकांत विश्वकर्मा 25 वर्ष बाइक से रिश्तेदारी से लौटकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी ग्राम के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया, जिससे बाइक पलट गई।

इस हादसे में अरविंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और श्रीकांत विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493